पलामू:
पलामू में हाथियों का दहशत बढ़ता जा रहा है। जिले के हुसैनाबाद थानाक्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। गुरुवार अहले सुबह हाथियों की झुंड़ ने दो व्यक्तियों को पटक दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक मृतक की पहचान किशनपुर के रहने वाले 50 वर्षीय बंसी मेहता के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से 10 से 12 की संख्या में हाथियों के झुंड इलाके में धूम रही है। जिससे लोगों के बीच काफी दहशत है। इस हमले के बाद से लोग काफी डरे हैं। थाना प्रभारी सौरव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
ग्रामीणों ने बताया ने पिछले कुछ दिनों से 10 से 12 हाथी इलाके में धूम रहे हैं। हमारा घर से निकलना भी बंद हो गया है। बच्चों को बाहर नहीं जाने दे रहे। आज के घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।