logo

50 साल में जो विकास नहीं हुआ वो हम 5 साल में करके दिखाएंगे : सुदेश महतो 

AJSU111.jpg

पाकुड़
पाकुड़ में राजनीतिक परिवर्तन जरूरी है। इस परिवर्तन के वाहक पाकुड़ के युवा बनेंगे। 50 साल में जो विकास नहीं हुआ वो हम 5 साल में करके दिखाएंगे। पाकुड़ ने जिन्हें लंबे समय तक चुना वही यहां की जनता की सुविधा और सम्मान को दांव पर लगाते रहे। एक बार फिर  सरकार चुनावी योजनाओं से जनता को छलने का प्रयास कर रही है। सरकार की नीति और नीयत दोनों संदेह के घेरे में है। झारखंड और झारखंडियों के अस्मिता को धूमिल किया है। वर्तमान सरकार ने जनमत का अनादर किया। ये बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने पाकुड़ स्थित हरिणडांगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान समाजसेवी अज़हर इस्लाम समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
सरकार में नम्बर 2 की हैसियत वाले मंत्री दो नम्बरी बन गए
उन्होंने कहा कि सरकार में नम्बर दो की हैसियत वाले मंत्री दो नम्बरी बन गए। उनके यहां काम करने वालों के यहां से करोड़ों रुपए मिले हैं। भला यह कैसी व्यवस्था है? यह लोग जनता के हक को छीनकर अपनी विरासत बनाने में लगे हैं। जनता योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाइन में खड़ी परेशान है।  राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और अराजकता से जनता त्रस्त है। सत्ता पर बैठे लोगों ने जनता के विश्वास को तोड़ा है। जनता के साथ और विश्वास को एकत्रित कर वर्तमान राजनीतिक हालात को बदलने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता। विकास का वादा कर सत्ता में आई इस सरकार ने राज्य को विकास से कोसों दूर कर दिया है। सरकार ने झारखंड का बहुत नुकसान किया है, इन्हें इसका जवाब देना होगा। 


पाकुड़ के युवा अज़हर के साथ
पार्टी में शामिल हुए अज़हर इस्लाम का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि पाकुड़ के युवा अज़हर के साथ हैं। युवा शक्ति ही पाकुड़ को विकास के उजियारे की ओर ले जा सकती है। अज़हर लोगों के बीच रहकर उनके दुःख सुख के साथी रहे हैं। उनके आने से पार्टी को मजबूती और पाकुड़ को नई उम्मीद मिलेगी।  मौके पर अज़हर इस्लाम ने कहा कि आजसू ने हमेशा विकास को महत्व दिया है। तुष्टिकरण की राजनीति की जगह गरीबों, वंचितों और शोषितों के हक और अधिकार की लड़ाई आजसू ने लड़ी। हर मुद्दे पर राज्य के युवाओं की आवाज़ बने हैं सुदेश महतो। झारखंड के विकास को लेकर उनके स्पष्ट विजन से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूं। 
ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, महासचिव जोनाथन टुडू, संजय रंजन, खालिद खलील, अजय सिंह, तरुण गुप्ता, नजरुल हसन हासमी, सचिव दीपक मंडल, पाकुड जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम, साहेबगंज जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय, दुमका जिलाध्यक्ष सुजीत मुर्मू, गोड्डा जिलाध्यक्ष सुरेश महतो, देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य, जामताड़ा जिलाध्यक्ष राजेश महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

इन्होंने ली सदस्यता 
बदरुल शेख (जिला परिषद), मुखतार शेख (मुखिया), बेनिकांत मरांडी (मुखिया), अजय मुर्मू (मुखिया), बिपिन सरदार (मुखिया), बरकी हेम्ब्रेम (मुखिया), मनोज किस्कू (मुखिया), बापी खान (मुखिया), सुसोना मराण्डी (मुखिया), हजिकुल सेख , (उप  मुखिया), आब्दुल हामीद (उप  मुखिया), इंजामुल हक़ (उप  मुखिया), शंभु यादव (उप  मुखिया), सफिक रहमान (उप  मुखिया), सुनील टूडू (ग्राम प्रधान), पौलुस मुर्मू (ग्राम प्रधान), हैदर अली(उप प्रमुख), पंचायत समिति ग्यासुद्दीन शेख, गौतम रजक, जलालुदीन शेख, फाईमुल शेख, नासिरुदीन शेख, असीम एकराम, एसारुदीन शेख, नूर इस्माइल शेख, रफीक अंसारी, बाबूलाल मुर्मू, संतोष कुमार ठाकुर, कटिमय सोम, पतरस, रज्जाक शेख, हजरत, सुनील,  रेजाउल, मुस्ताक शेख (पूर्व मुखिया) कमाल माल (पूर्व मुखिया), मानिक हांसदा (पूर्व मुखिया), मो. अजहारुल (पूर्व मुखिया), अताल शेख, जामाल शेख, जाकिर अली, मफिकुल आलम, आलीदा बीबी, साजिदा बीबी, मोहबुल शेख, अली अकबर, नईमुद्दीन, यूसुफ, सेफआजुद्दीन, ईमान, नजमुल समेत कांग्रेस के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

Tags - Sudesh MahatoAJSUJharkhand News