रांची:
फीफा U 17 महिला वर्ल्ड कप (FIFA U 17 Women's World Cup) में सोमवार यानि आज भारतीय टीम ब्राजील की टीम से भिड़ेंगी (Indian team will clash with Brazil team )।मैच शाम 8 बजे से भुनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम (Kalinga Stadium) में खेला जायेगा। भारतीय महिला फुटबॉल टीम में सिमडेगा के पूर्णिमा कुमारी (puranima kumari) सहित राज्य की 6 खिलाड़ी हैं। झारखंड सरकार (Jharkhand government) के खेल निदेशालय भुनेश्वर में चल रहे इस मैच को पूर्णिमा के परिवार वालों एवं झारखंड के अन्य खिलाड़ियों के परिवार तथा प्रशिक्षकों दिखाने के लिए भुनेश्वर भेज रही है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में अबतक भारतीय टीम ने दो मैच खेले है,हालांकि दोनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

भुनेश्वर के लिए हुए रवाना
जानकारी के अनुसार सभी लोग भुनेश्वर के लिए रवाना हो चुके हैं। सरकार द्वारा मिले इस मदद से पूर्णिमा के परिजन काफी खुश है। बेटी को लाइव मैच खेलते देखने का उनका सपना अखिरकार सरकार की मदद से पूरा होने जा रहा है। इसके लिए उनलोगों ने सरकार का शुक्रिया अदा किया है।

झारखंड सरकार ने भेजा भुनेश्वर
फुटबॉल कोच बीना केरकेट्टा के नेतृत्व में पूर्णिमा के भाई बलदेव, सुरेंद्र और मनमैत कुमारी खेल झारखंड सरकार के खेल निदेशालय द्वारा वाहन से भुनेश्वर भेजा गया। गरीबी के कारण पूर्णिमा के परिवार वाले के पास भुनेश्वर जाने तक की व्यवस्था नहीं थी। अखबारों के माध्यम से समाचार प्रकाशित होने के बाद झारखंड खेल निदेशालय की ओर से फुटबॉल खिलाड़ियों के परिजनों को भुवनेश्वर भेजने की व्यवस्था की गई। पूर्णिमा की बहन भाई सहित झारखंड के अन्य खिलाड़ियों के परिजनों के साथ खेल पदाधिकारी भी भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए।