logo

हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ का भाजपा ने लिया संकल्प, कहा-राज्य को दिलाएंगे भ्रष्टाचार से मुक्ति

bjp_deoghar.jpg

देवघर:
देवघर में भाजपा (BJP) की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार से शुरू हुई थी। जिसका समापन आज हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश दीपक प्रकाश (Deepak Prakesh) ने कहा कि 14 महीने बचे है। हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हम राज्य के सभी 14 लोकसभा सीट को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को सौगात दें। उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाये। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से भारत की ओर कोई टेढ़ी आंख नही कर पाता है। जब-जब पार्टी कमजोर होती है तब-तब भारत कमजोर होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने  हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्ति अगर कोई दल दिला सकती है तो है वो है भाजपा। राज्य के गरीबो तक अंत्योदय की योजना को पहुंचाए। लोगों को जहां कहीं भी कोई समस्या हो वहां पर भाजपा के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े रहे।   

संगठन को मजबूत बनाने में अपनी योगदान जरूरी
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ से आग्रह करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य बड़ा है। हम देश सेवा के लिए काम कर रहे हैं। अतःआप सभी पार्टी के लिए समय जरूर दे। प्रवास के कार्यक्रम को जरूर सफल बनायें तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी योगदान जरूर दें। उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ के बदौलत ही भाजपा हर कार्यक्रम को सफल बनाती है। आपके ही अथक मेहनत और प्रयास से राज्य में भाजपा के कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में चुन कर आये राज्य में गांव की सरकार बनाने में सफलता पाया।
 अपना वादा पूरा करने में फेल हुई हेमंत सरकार
कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने राज्य सरकार की नाकामियों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और हमारी भूमिका विषय पर बोलते हुए राज्य सरकार की नाकामियों पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार बनाने के पहले और बाद भी अपने द्वारा किये गये वादों को पूरा नही कर पायी है। सरकार ने सदन में घोषणा की थी कि युवाओं को 5 लाख नौकरी देगें, बेरोजगारों को 5 हज़ार और 7 हज़ार बेरोजगारी भत्ता देगें। 2 लाख किसानों की लोन माफ,मुफ्त में बिजलीद देगें। प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में अलग से एक कमरा देने का वादा,25 करोड़ तक का टेंडर स्थानीय लोगों को देने का वादा,गरीबो को पेट्रोल में 250 रुपये तक कि अनुदान,धान की क्रय समर्थन मूल्य 2300 से लेकर 2700 तक करने का वादा किया था। उसे पूरा करने में फेल साबित हुई है।
   कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई
उन्होंने आगे कहा कि आज राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।राज्य में उग्रवादी घटना,हत्या,दुष्कर्म,लूट और हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। आज राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है। आदिवासी और दलित महिलाओं के साथ उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं घटित हो रही है। गौ तस्करी की घटनाएं बढ़ रहे है। संथाल परगना में घुसपैठियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आदिवासी महिलाओं से शादी करके यहां की डेमोग्राफी बदलने की षड्यंत्र रची जा रही है। संथाल में मिनी एनआरसी होनी चाहिए।


1932 और ओबोसी का आरक्षण लागू ही नहीं करना चाहती सरकार
 बाबूलाल ने 1932 और ओबोसी का आरक्षण की बात करते हुए कहा कि इसे लागू करना राज्य सरकार की अधिकार क्षेत्र में था। लेकिन राज्य सरकार अपनी अकर्मण्यता के कारण इसे केंद्र सरकार के पाले में गेंद को डाल दी। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार इसे लागू ही नहीं करना चाहती है। भाजपा के शासन काल मे सर्वदलीय बैठक में अंतिम सर्वे राइट्स में दर्ज ख़ातियानी लोगो को स्थानीय मानने की कोशिश की थी।लेकिन हाई कोर्ट ने उसे खारिज कर दी थी।  वर्तमान राज्य सरकार भी  सर्वदलीय की बैठक बुलाकर इस पर निर्णय ले सकती थी। तथा उस समय के कानून में क्या कमी थी उसे दूर करती तो शायद उसे हाई कोर्ट में चुनौती नही दी सकती थी।
जी 20 की अध्यक्षता भारत को पीएम के बदौलत मिली
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी और सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के क्षितिज पर एक सितारा के रूप में चमक रहा है। प्रधानमंत्री के गरीबों के प्रति समर्पण भाव से काम करने के कारण आज भारत को दुनिया की सबसे पॉवरफुल जी 20 की अध्यक्षता मिली। नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व मे भारत को स्थापित करने का काम किया। आज स्थिति यह है कि अमेरिका के हाथों से सुपर पावर का तमगा छीनकर धीरे धीरे भारत की हाथों में आ रहा है।आज भारत की विदेश नीति बहु आयामी, स्वतंत्र व्यापार करने की नीति के साथ साथ देश हित को सर्वोपरि मान कर बनाया जाता है।