हजारीबाग:
हजारीबाग पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने नए साल के दूसरे दिन ही बड़ी सफलता हासिल की है। हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके करीब 1 करोड़ रुपए की अफीम बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान केरेडारी थानाक्षेत्र स्थित घोतल वीर गांव के रूदनी देवी के रूप में हुआ है। पुलिस महिला से पूछताछ में लगी है।

19 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला से घर से हमें 19 किलो 400 ग्राम अफीम मिला। इसके साथ ही 13 लाख नगद भी मिले। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने पूछताछ में अबतक बताया है कि उसको दामाद के घर पर चतरा सदर स्थित हफुआ गांव में निवासी ज्ञानी साव ने अफिम रखा था। साथ ही पुलिस का कहना है कि यह 13 साल रुपए महिला को अग्रिम रूप से दिया गया है।