logo

रिम्स में इलाज करा रहे मामा के पास नहीं ले गया पति, नाराज पत्नी ने सुसाइड कर लिया!

aaa.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

रांची के तमाड़ थानाक्षेत्र अंतर्गत सारजमडीह गांव में पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय जूली दास के रूप में हुई। बताया जाता है कि महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जूली मंगलवार सुबह रिम्स में इलाजरत मामा को देखने के लिए जाने की जिद कर रही थी। इसी बात पर पति से कहासुनी हो गई थी। 

जूली का पति से विवाद हुआ था
बताया जा रहा है कि रिम्स में इलाजरत मामा को देखने के लिए जाने की बात पर जूली का पति से विवाद हुआ था। कुछ देर में झगड़ा शांत हुआ और पति काम पर चला गया। पति का कहना है कि तकरीबन 10 बजे वह गर लौटा तो पत्नी को फांसी पर लटका हुआ पाया। मृतका एक बच्ची की मां थी। 

पुलिस छानबीन में जुटी है
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर थाने आई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।