गुमला:
गुमला में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने महिला को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी है। गोली मारकर अपराधी वहां से फरार हो गया। गोली लगने पर महिला की आवाज सुनकर उसका बेटा आनन-फानन में वहां पहुंचा। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को RIMS रेफर कर दिया गया है। घायल महिला का नाम विमला देवी है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

किया गया रिम्स रेफर
घायल महिला के बेटे का कहना है कि वह नहाने के लिए बगल में गया था। तभी मां के चिखने की आवाज सुनाई दी। आनन-फानन में मैं वहां पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति घर से निकलकर जा रहा था। अंदर जाकर देखा तो मां जमीन पर गिरी थी। तभी मैंने आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। जिसके बाद मां को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।
अभी तक अपराधी की पहचान नहीं हुई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घायल महिला के बयान का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गोलीबारी प्रेम प्रसंग में चलाई गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ा जाएगा।