लोहरदगा:
लोहरदगा के सेन्हा थानाक्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महिला के सिर में गोली मारकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। साथ ही महिला के शरीर पर धारदात हथियार से हमले की बात भी सामने आई है। मृतक महिला की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली उज्वला देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को घटनास्थल से मिला खोखा
घटना सुबह 9 से 10 बजे की है।जिस वक्त यह घटना हुई महिला घर पर अकेली थी। अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने कहा है कि उन्हें मौके से खोखा मिला है। महिला की हत्या क्यों की गई है अभी इसका पता नहीं पाया है। घटना के बाद काफी संख्या में शव के साथ सदर अस्पताल में भीड़ जुटने लगी। जिसे देख मुख्यालय डीएसपी परमेश्वर प्रसाद पुलिस अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। घटना का जायजा ले रहे हैं। साथ ही माहौल को शांत कराने में पुलिस जुटी हुई है।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित
स्थानीय लोगों ने बताया कि जानकारी मिलने में हम उज्वला देवी के घर पहुंचे। जब हम वहां पहुंचे तो देखा कि महिला जमीन पर पड़ी थी। जमीन पर हर ओऱ खून फैला था। हमने महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।