logo

बच्चे को जन्म देने के 3 दिन बाद महिला ने खुद का गला रेता, अस्पताल में भर्ती

rw.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के महुलबना गांव में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने तीन दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था।

घायल महिला की पहचान चांदमुनि हांसदा के रूप में हुई है। मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे के अनुसार, महिला ने हाल ही में जामताड़ा सदर अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया था। रविवार शाम को ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वह अपने बच्चे के साथ घर लौट आई थी। महिला के पति, सुचंद किस्कू ने पुलिस को बताया कि घर आने के बाद से ही चांदमुनि एनेसथिसिया के नशे में कुछ-कुछ बड़बड़ा रही थी। इसी दौरान सोमवार दोपहर उसने अचानक धारदार हथियार से खुद का गला रेत लिया।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में महिला को तुरंत जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Tags - jhakhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news jamtara news crime news crime latest news crime update jamtara latest news