logo

कार्रवाई : ACB के हत्थे चढ़ी महिला थाना प्रभारी, 10 हजार घूस लेते पकड़ी गई

acb_ranchi2.jpg

रामगढ़:
ACB हजारीबाग (ACB Hazaribagh) की टीम ने रामगढ़ महिला थाना प्रभारी को 10 हजार घूस लेते पकड़ा है। टीम ने तुरंत महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार करके हजारीबाग लेकर रवाना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे का है। ACB की टीम ने बताया कि महिला थाना प्रभारी बिरवा एक केस के मामले में आरोपी से 10 हजार घूस ले रही थी। यहां महिला थाना में एसीबी हजारीबाग के डीएसपी और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में छापामारी की गई।  ACB की  छापामारी में थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी की टीम महिला थाना प्रभारी को तुरंत गिरफ्तार कर अपने बोलेरो में बैठा कर हजारीबाग लेकर चली गई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हम उन्हें हजारीबाग लेकर जा रहे है। वहां पूछताछ किया जाएगा।