logo

बोकारो : स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को अस्पताल पहुंचने के 7 घंटे बाद मिला इलाज

bokaro3.jpg

बोकारो:
सरकारी अस्पतालों में इलाज में लापरवाही कोई नई बात नहीं है। आए दिन इलाज की कमी से किसी की मौत तो किसी के इलाज में देरी होने की खबरे सामने आती रहती है। ताजा मामला बोकारो सदर अस्पताल से है। जहां डॉक्टर की लापरवाही की बात सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को अस्पताल आने के करीब 7 घंटे बाद इलाज मिला। इस घटना से ऐसा लगता है कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरीके से राम भरोसे ही है।

महिला चिकित्सक के आने में अभी समय
 मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3 बजे चास प्रखंड से एक गर्भवती महिला अस्पताल पहुंची। जिसे रात के 10 बजे डॉक्टर ने देखा। इस दौरान महिला प्रसव कक्ष में दर्द से तड़पती रही लेकिन किसी ने उसका हाल तक नहीं पूछा। महिला के परिजनों को कहा गया कि प्रसव कराने वाली महिला चिकित्सक अपनी ड्यूटी करके जा चुके है। दूसरी महिला चिकित्सक के आने के बाद ही कुछ हो सकेगा। इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा। 7 घंटे महिला प्रसव कक्ष में स्ट्रेचर पर लेटकर तड़पती और चिल्लाती रही। फिर इस मामले की जानकारी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को पता चली। उन्होंने तुरंत जाकर डॉक्टर से जांच करने और महिला का प्रसव कराने को कहा। फिलहाल महिला और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

पूरे तरीके से डॉक्टर की लापरवाही
 इस मामले में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी रात करीब 10 बजे पता चली। इसमें पूरे तरीके से डॉक्टर की लापरवाही है। उन्हें ऐसा आगे से न होने का सख्त निर्दोश दिया गया है।