logo

हजारीबाग में महिला का शव बरामद, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका

saal.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड़तरी पंचायत के बुढ़वा महादेव रोड में आज सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान मिर्जापुर की रहने वाली अजय कुमार की पत्नी मनिका कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने महिला का शव देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। मृतका के मायके वालों का कहना है कि उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।