logo

चाईबासा में 150 महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से वंचित, मंत्री कार्यालय का किया घेराव

mainyan_samman_yojna.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चाईबासा स्थित झींकपानी प्रखंड से 150 महिलाओं के मंईयां सम्मान योजना से वंचित होने का मामला सामने आया है। बताते चलें कि, राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए यह महत्वकांक्षी योजना अगस्त 2024 में शुरू की गई थी। जिसके तहत, 18 से 50 वर्ष की महिलाओं के लिए शुरू की गई थी। शुरू में इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपये दी जा रही थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रूपये कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, अब इस योजना का लाभ चाईबासा स्थित झींकपानी प्रखंड की चोया पंचायत की सैकड़ों महिलाओं को नहीं मिल रहा है। जिस वजह से शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं ने विरोध का बिगुल फूंक दिया। वहीं, चोया पंचायत की मुखिया जयंती बिरुली के नेतृत्व में करीब 150 महिलाएं, 18 किलोमीटर पैदल चल कर चाईबासा के सरनाडीह स्थित मंत्री दीपक बिरुवा के कार्यालय पहुंचीं और उसका घेराव किया।

महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मंत्री से इसकी शिकायत की और कहा कि उन्होंने इस योजना की शुरुआत में ही आवेदन जमा किया था। लेकिन उनको इसका लाभ अभी तक नहीं मिला है। आगे महिलाओं ने कहा कि कई बार प्रखंड कार्यालय के चक्कर भी लगाये। कार्यालय  कर्मियों द्वारा उन्हें बार-बार सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि बहुत जल्द राशि मिलेगा, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक उनके खाते में एक बार भी राशि नहीं पहुंची है। वहीं, महिलाओं ने पोर्टल नहीं खुलने से राशि नहीं मिलने का आरोप लगाया है। हालांकि, मुखिया जयंती बिरुली ने बताया कि महिलाएं हर दिन उनसे योजना के लाभ की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी शिकायत की थी।

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों से पोर्टल नहीं खुल पा रहा है, जिसके कारण जरूरतमंद महिलाओं का डेटा अपडेट नहीं हो रहा है। जिसके कारण आज मंत्री दीपक बिरुवा को ज्ञापन सौंपा गया है ताकि उच्च स्तर पर पहल कर पोर्टल की समस्या को सुलझाया जा सके। बहरहाल, महिलाओं के घेराव की जानकारी मिलते ही मंत्री कार्यालय के समक्ष बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दी गयी थी। वहीं, स्थिति का जायजा लेने के लिए सदर अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने मंत्री के निजी सचिव सुभाष बनर्जी को अपना ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। वहीं, महिलाओं का कहना है कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता, वे शांत नहीं बैठेंगी।

Tags - Maiya Samman Yojana Maiya Samman Scheme Jharkhand women deprived of welfare scheme Chaibasa news Jhinkpani block Chaibasa Choya Panchayat 150 women protest women protest Jharkhand Deepak Birua minister office gherao Sarandih Chaibasa Jharkhand g