पाकुड़:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने के जाने के क्रम में पाकुड़िया प्रखंड (Pakuria Block) में उनका काफिला रूका। प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मिया (Block President Islam Mia) के नेतृत्व में करुडीह मोड़ पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने सिदो-कान्हु की मूर्ति पर माल्यार्पण (Garland on the statue of Sidhu-Kanhu) किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह धरती वीरों की है। महेशपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओ में ऊर्जा की कमी नहीं है। आपलोगों के मेहनत को हम सलाम करते है। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का खासा उस्साह देखने को मिला।

कांग्रेस का प्रयास देश में भाईचारा को मिले बढ़ावा
राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा शहीदों का सम्मान करती है। देश को आज भाजपा ने नफरत और सत्ता की लालच में कहां पहुंचा दिया है,यह सबको पता है। आज हमारे नेता राहुल गांधी देश को जोड़ने की और नफरत को खत्म करनी की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस का यहीं प्रयास है कि देश में भाईचारा को बढ़ावा मिले। सभी लोग मिलजुल कर रहें। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आपलोग भी हमारा साथ दें। देश राहुल गांधी की ओर बहुत उम्मीद से देख रहा है। वो देश में बदलाव जरूर लगाएंगे।

ये लोग रहें मौजूद
इस दौरान मौके पर महेशपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवीलाल मुर्मू,युवा नेता दाऊत मराडी,विधानसभा मीडिया प्रभारी कमल अंसारी,पूर्व जिला परिषद स्टीफन मरांडी,आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आर्नेट हासदा,महेशपुर के प्रखंड अध्यक्ष कलमुद्दीन शेख,प्रखंड उपाध्यक्ष नकुल राय,प्रखंड सचिव कमालुद्दीन मियां मनोहर आलम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।