डेस्क:
द जेवियर एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट (The Xavier Association of Management) की ओर से ली जाने वाली जैट (XAT) परीक्षा का रिजल्ट शनिवार शाम को जारी किया गया। जिसे कुछ समय बाद वेबसाइट से हटा भी दिया गया। जिसके बाद परीक्षार्थियों को अपना स्कोर कार्ड दिखाई नहीं दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों की ओर से रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत संस्थान के की गई। जिसके बाद संस्थान ने वेबसाइट से रिजल्ट को हटाने का निर्णय लिया।

गड़बड़ी मलने के बाद वापस लिया
एक परीक्षार्थी ने बताया कि उन्होंने जब अपना रिजल्ट देखा तो उन्हें गड़बड़ी मिली। जिसकी शिकायत उन्होंने संस्थान को की। इस तरह अन्य परीक्षार्थियों ने भी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसके बाद आंसर शीट जारी किया गया था। आंसर शीट से मिलाने पर उनके 37.5 प्रतिशत अंक मिलने चाहिए। लेकिन स्कोरकार्ड में 33.5% अंक ही मिल रहे थे। बताया जा रहा है कि परीक्षार्थियों के शिकायत को सही मानते हुए संस्थान प्रबंधन ने रिजल्ट को वापस ले लिया।

रविवार या सोमवार को नया रिजल्ट होगा जारी
इसे लेकर जैक के चेयरमैन प्रोफेसर विश्व वल्लभ ने बताया कि पहले जारी की गई रिजल्ट में भूलवश ग्रेस मार्क्स छूट गया था। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार या सोमवार को नया रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रेस मार्क्स जुड़ने के बाद उम्मीदवारों के मेरिट लिस्ट में बदलाव होगा। बता दें जैट के परीक्षा 8 जनवरी को हुई थी। जिसमें देश भर से 98,242 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।