logo

योगेंद्र साव का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- जल, जंगल, जमीन बचाने की बात, लेकिन हो रहा विनाश

yogendra_saw.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के हुरहुरू आवास पर आज पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने प्रेस वार्ता कर अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल, जंगल और जमीन की बात तो करती है, लेकिन हकीकत में इनका लगातार विनाश हो रहा है। योगेंद्र साव ने हजारीबाग पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बड़कागांव की एक कंपनी के इशारे पर पुलिस उन्हें लगातार धमकी दे रही है कि झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हजारीबाग की पुलिस जनता के लिए नहीं, बल्कि बड़कागांव की कंपनी के लिए काम कर रही है। यदि पुलिस वाकई कंपनी के लिए काम कर रही है तो उसे नौकरी छोड़कर बड़कागांव की कंपनी जॉइन कर लेनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें न तो जेल का डर है और न ही किसी केस का। अगर वे जेल जाएंगे, तो वह जनता के हक की लड़ाई, बड़कागांव के रैयतों और विस्थापितों की लड़ाई के लिए होगा न कि हत्या, डकैती या झगड़े जैसे मामलों में।

 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi badkagaon news Yogendra Saw yogendra Saw News updates latst Jharkhand News jharkhand News Updates Latest