बोकारो:
बोकारो सिटी थानाक्षेत्र के सेक्टर 2B में रहने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया है। युवक का नाम कुणाल कुमार है। उसकी उम्र 25 साल है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तलाशी करने पर पुलिस के हाथ सुसाइड नोट लगी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

तीन लोगों को बताया मौत की वजह
सुसाइड नोट के अनुसार कुणाल ने अपने मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उसने अपने सुसाइड नोट में बेबी नामक एक लड़की और उसके माता पिता पर आरोप लगाया है। बेबी के लड़के की प्रेमिका होनी की आंशका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

बहन के आवाज देने पर बाहर नहीं आया भाई
मृतक की बहन ने बताया कि काफी आवाज लगाने पर भी कुणाल कमरे से बाहर नहीं निकला। मैंने जाकर खिड़की से देखा तो भाई फंदे से झूल रहा था। मैंने तुरंत अगल-बगल के लोगों की इसकी जानकारी दी। लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गयी है।