logo

दर्दनाक मौत दी, काट दिया प्राइवेट पार्ट; रांची में प्रेम-प्रसंग में खौफनाक हत्याकांड!

a545.jpg

रांची 

राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत मानकी ढीपा रिंगरोड के पास रविवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इसके साथ ही युवक के प्राइवेट पार्ट भी काट दिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास से युवक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसे पत्थर से कुचला गया था। पहले इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन जांच के बाद मामला हत्या का निकला।

एक पार्टी में गया लेकिन वापस नहीं लौटा

मृतक की पहचान कमलेश सिंह (25 वर्ष), पिता रामविलास चौहान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह वर्तमान में अनगड़ा के हाहे में अपने मौसा के घर रहकर टाटीसिलवे स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में पिकअप वैन चालक के रूप में काम करता था। सूचना पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी और डीएसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड और तकनीकी टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात कमलेश एक पार्टी में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली।

उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग था

बताया जा रहा है कि उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग था, और इसी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने एक महिला सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। मृतक के मौसा अनिल चौहान के बयान पर टाटीसिलवे थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव बिहार रवाना हो गए।

Tags - dead body recovery unidentified youth police investigation murder caseranchi police