logo

रांची : "पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएगी युवा कांग्रेस"

a2618.jpg

रांची: 

शुक्रवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा प्रेस वार्ता की गई जिसमें मुख्य रुप से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव से झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष अभिजीत राज और मीडिया सेल के चेयरमैन उज्ज्वल प्रकाश तिवारी सहित सोशल मीडिया चेयरमैन संजय कुमार मौजूद थे।

युवाओं को ठग रही है केंद्र सरकार! 
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव से झारखंड प्रभारी दीनबंधु ने कहा कि केंद्र सरकार देश के युवाओं को ठगने की कार्य कर रही है। अपने मेनिफेस्टो में बीजेपी ने कई बार कहा है कि युवाओं को 15 लाख नौकरी देंगे। 2 करोड़ नौकरी देंगे। मगर युवाओं को नौकरी देने में विफल रही। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। बेरोजगारी चरम पर है और केंद्र में गूंगे बहरों की तरह केंद्र सरकार  कार्य कर रही है।

बेरोजगारी दिवस मनाएगी युवा कांग्रेस
 युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस बेरोजगारी दिवस के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएगी। राज्य के हर जिले, विधानसभा तथा प्रखंड में कार्यक्रम किया जाएगा। आशा व्यक्त कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस से जागेगी और युवाओं को ठगना बंद करेगी। 

प्रेस वार्ता में शामिल रहे ये सभी युवा नेता
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष विशाल तिर्की , महासचिव सत्यम सिंह, इमरान, सचिव अभिषेक तिवारी , मीडिया के प्रदेश कोऑर्डिनेटर देव शर्मा, अनुप्रिया, रांची महानगर के अध्यक्ष जमील अख्तर एवं तमाम सम्मानित पदाधिकारीगण कार्यक्रम में मौजूद थे।