logo

लोहरदगा में ट्रैक्टर के पलटने से युवक की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर 

truckaccident1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुटमू दुपट्टा चौक के पास ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गयी है। वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर घायल है। मृतक की पहचान कुटमू निवासी संजय मुंडा (25) के रूप में की गयी है। घायल ड्राइवर चंदवा थाना क्षेत्र के कुर्मी टोली के रंथू उरांव (45) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

मिली जानकारी के अनुसार संजय मुंडा ट्रैक्टर को रास्ता दिखा रहा था। इसी दौरान कुटमू दुपट्टा चौक के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर खेत में गिर गया और संजय मुंडा की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गयी। घायल रंथू उरांव को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। मौत की खबर सुनने के बाद संजय मुंडा के परिजनों की हालत रो-रो कर खराब है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूजJharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News