logo

आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

shav56.jpg

बोकारो:
चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में एक युवक की हत्या कर दी गई है। गोली की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो देखा कि युवक खून से लथपथ मृत पड़ा है। पुलिस को मौके से खोखे बरामद हुए। मृतक की पहचान विष्णु शर्मा के रूप में हुई है। मृतक चास के मुफ्फसिल थाना इलाका का रहने वाला था। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसके बारे में पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार मौके से दो तरह के गोलियां मिली है। इसमें 3.15 बोर का खोखा भी शामिल है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि विष्णु को दो गोली मारी गई है। एक गोली उसके सिर में लगी है, एक शरीर पर ।


सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा 
जानकारी के अनुसार विष्णु को उसके कुछ परिचित सेक्टर वन से अपने साथ बुलाकर ले गए। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। चास थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  उन्होंने बताया कि आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस की माने तो कुछ संदिग्धों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी धरपकड़ की कार्रवाई चल रही है। आपसी विवाद की वजह से यह घटना संभव है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT