छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर मिल रही है। मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है।
झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 29 नवंबर से शुरू हुए 3 दिवसीय DGP -IGP सम्मेलन के दूसरे दिन अपने राज्य की रिपोर्ट पेश की।
अमेरिका के शिकागो शहर में शनिवार सुबह एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने के कारण, आज शाम 7 बजे तक चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन स्थगित कर दिया गया है।
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आज़ाद मैदान में आयोजित किया जाएगा।
एक महत्वपूर्ण फैसले में, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 के तहत उकसाने के दायरे को स्पष्ट किया है, जिसमें कहा गया है कि शादी से इनकार करना, अपने आप में आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता।
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में तेज रफ्तार की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।
केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने भारत में सर्पदंश को नोटिफाइड यानी अधिसूचित बीमारी घोषित कर दिया है।
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस पलट जाने से कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही जिले में बाहरी लोगों की एंट्री पर प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गयी है।
दिल्ली के बंगला साहिब रोड में स्थित झारखंड भवन पर बनी सोहराई पेंटिंग झारखंड की लोक कला को एक नई पहचान देने का काम कर रही है।
झारखंड के लिए गर्व का क्षण तब आया जब गिरिडीह के निमियाघाट थाने के तत्कालीन थानेदार राणा जंगबहादुर ने 'बेस्ट थाना' की ट्रॉफी अपने नाम की। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें यह सम्मान दिया।