प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा और आदिवासियों के गौरव बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और सामान्य के लिए आरक्षित प्रथम चरण के 43 सीटों पर हुए मतदान में महिला मतदाताओं ने रुचि दिखाई है।
यूपी उपचुनाव के बीच प्रयागराज में छात्रों का प्रोटेस्ट बढ़ रहा है। विपक्षी नेता भाजपा सरकार को घेर रहे हैं। आज सुबह हालात उस समय बिगड़ गए जब UPPSC मुख्यालय के बाहर प्रतियोगी छात्रों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक याचिका खारिज की, जिसमें मांग की गई थी कि डॉक्टरों को मरीजों को निर्धारित दवाओं के सभी संभावित जोखिमों और दुष्प्रभावों के बारे में सूचित किया जाना अनिवार्य किया जाए।
डोमिनिका राष्ट्रमंडल इस महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करेगा।
मुंबई एयरपोर्ट में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब उसे बम से उड़ाने की धमकी दी गयी।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में एक महत्वपूर्ण पर्यावरण उल्लंघन के कारण कठोर दंडात्मक उपायों की मांग की गई है।
उत्तर प्रदेश में छात्रों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। इस बीच तीसरे दिन भी UPPSC के चेयरमैन संजय श्रीनेत की ओर से कोई जवाब नहीं आने के बाद छात्रों ने प्रयागराज में स्थित UPPSC ऑफिस के बाहर चेयरमैन के लापता होने पोस्टर लगा दिए हैं।
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
सारठ, देवघर में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे देवघर आने का सौभाग्य पहले भी मिला है।
देश में झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 10 राज्यों में भी उपचुनाव हो रहा है। इनमें 31 विधानसभा सीटें और केरल की एक लोकसभा सीट वायनाड शामिल है।
सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।