logo

ओडिशा में मॉब लिंचिंग : गोहत्या के शक में दलित की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार

mob_lynching3.jpg

भुवनेश्वर
ओडिशा के देवगढ़ जिले में भीड़ ने गोहत्या का आरोप लगाते हुए 35 वर्षीय दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
घटना बुधवार को रियामल थाना क्षेत्र के कुंदेइजुरी गांव की है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान किशोर चमार के रूप में हुई है और घायल युवक गौतम नायक है। दोनों पड़ोसी गांव कौनसिधिपा के रहने वाले थे और पेशे से पशुओं की खाल उतारने का काम करते थे।


पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों को पास के जंगल में गाय का मांस काटते देखा और वहां एक गाय का सिर भी पड़ा मिला। पूछताछ पर दोनों ने दावा किया कि उनकी अपनी गाय की मौत हो गई थी और वे उसका मांस काट रहे थे, लेकिन उन पर गोहत्या का आरोप लगाया गया। देवगढ़ के एसपी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया, “ग्रामीणों की पिटाई से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी नायक घायल होने के बावजूद भाग निकलने में सफल रहा।” उन्होंने कहा कि मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest