अरियालपुर:
भारत में क्रिकेट के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। क्रिकेट को लेकर लोगों का जुनून कभी भी कम नहीं रहा। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के फैन कई बार सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंच जाते हैं। कई फैन ऐसे भी होते हैं जो अपने पसंदीदा खिलाड़ी का टैटू अपने शरीर पर बनवा लेते हैं। लेकिन हाल ही में हैरान कर देने वाला मामला आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु के अरियालपुर जिले में विराट कोहली (Virat Kohli) के एक फैन ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैन की हत्या कर दी है। हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अरेस्ट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड
रोहित के फैन की हत्या की खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले। ट्विटर पर कुछ लोगों ने कोहली को गिरफ्तार करने की मांग की है। ट्विटर पर 'अरेस्ट कोहली' हैशटैग ट्रेंड करने लगा। वहीं दूसरी ओर कोहली के फैंस ने इस हैशटैग को बेकार करार दिया है। कोहली के फैंस ने लिखा कि इस हैशटैग को ट्रेंड कराने वालों को सोचना चाहिए कि इसका कोई सेंस नहीं है।

क्या है पूरा मामला
मामला मंगलवार का है। तमिलनाडु के अरियालपुर जिले के रहने वाले 24 वर्षीय पी विग्नेश मुंबई इंडियंस का समर्थन कर रहा था, जबकि धर्मराज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का समर्थक है। दोनों ने उस रात शराब पी रखी थी। दोनों व्यक्तियों के बीच इस बात को लेकर बहस हो रही थी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में कौन बेहतर क्रिकेटर है। धीरे-धीरे बहस बढ़ने लगी। अपनी बहस के दौरान, विग्नेश ने कथित तौर पर आरसीबी और विराट कोहली का मजाक उड़ाया था। विग्नेश को हकलाने वाले धर्मराज को बॉडी शेम करने की आदत थी। उस दिन उन्होंने आरसीबी टीम की तुलना धर्मराज की बोलने की कठिनाई से करते हुए कुछ टिप्पणी की थी। इसपर धर्मराज को गुस्सा आ गया और उसने पर विग्नेश पर बोतल दे मारा। बाद में उसके सिर पर क्रिकेट के बल्ले से मारा।