logo

बारिश का कहर : दिल्ली के जैतपुर में मंदिर की दीवार गिरने से 7 लोगों की जान गई

jaitpur0123.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
दिल्ली के जैतपुर इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मंदिर की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्य शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। शनिवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर में तेज़ बारिश जारी है, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया है। पुलिस के अनुसार, इसी जलभराव की वजह से मंदिर की दीवार की नींव कमजोर हो गई थी।


मीडिया से बातचीत में एडिशनल डीसीपी ने बताया, “रात से हो रही मूसलधार बारिश के चलते इलाके में तीन से चार फीट तक पानी भर गया था। दीवार की नींव इसी कारण से कमजोर हो गई और सुबह करीब 9 बजकर 14 मिनट पर उसके गिरने की सूचना मिली।” पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मलबे में दबे आठ लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से सात की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गिरने वाली दीवार मंदिर से सटी झुग्गियों के पास थी, जहां पीड़ित लोग रहते थे।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest