logo

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, जमीनी स्तर से जुड़ा नेता बताया

pm_shibu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें जमीनी स्तर से जुड़ा नेता बताया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे जो लोगों के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े। वहीं उन्होंने शिबू सोरेन को मुख्य रूप से आदिवासी समुदायों, गरीबों, और वंचितों का नेता बताते हुए लिखा कि "वह विशेष रूप से आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए भावुक थे"। 
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा "उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं, झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं"।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update dishom guru shibu soren news dishom suru shibu soren narendra modi pm narendra modi