logo

वाशिंग मशीन में 1.30 करोड़, किसका था इतना पैसा

wash.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आंध्र प्रदेश में एक ट्रक से कुछ सामान ले जाया जा रहा था। उस ट्रक में वॉशिंग मशीनें भी लदी थीं। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक से बड़ी मात्रा में कैश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान वॉशिंग मशीनों से 1.30 लाख रुपये कैश मिला है। कई सेलफोन भी मिले हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। विशाखापत्तनम से विजयवाड़ा जाते समय पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। 

1.3 करोड़ मिले

एक अधिकारी ने बताया कि ये चेकिंग एक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की थी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को रास्ते में मिनी-कार्गो ट्रक नजर आया। उसे रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में 2 वॉशिंग मशीनों को खोलकर देखा तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को जो सूचना मिली थी वो पुख्ता थी क्योंकि, वॉशिंग मशीनों में  1.3 करोड़ रुपये की नकदी थी। यह ट्रक बिजली के उपकरणों के शोरूम जा रहा था। 

केस दर्ज किया गया

हालांकि, जब पुलिस ने पूछा कि कैश को चोरी-छिपे क्यों ले जाया जा रहा है। हालांकि पुलिस को कोई स्पष्ट वजह या उससे जुड़ा दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 और 41 के तहत केस दर्ज कर लिया और कैश को स्थानीय अदालत को सौंप दिया। पुलिस ने आयकर विभाग और जीएसटी अधिकारियों को कैश मिलने के बारे में सूचना दे दी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N