दिल्ली:
दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। इस लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है। भारत सरकार भी इस मसले पर हाई अलर्ट में है। बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी आज दोपहर कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसी विषय पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने बुधवार को एक हाई लेवल मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लोग अपनी ओर से जरूरी एहतियात बरते। भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हमने सभी संबंधित लोगों को अलर्ट रहने और निगरानी बढ़ाने को कहा है।

दिल्ली में कोरोना से 1 की मौत
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के पांच नए मरीज मिले है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली में नए केस के बाद कुल मामलों की संख्या 200,71,02 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या अब 26,520 पहुंच गई है।

मास्क लगाने की सिफारिश
नीति आयोग में डॉ वीके पॉल ने लोगों से भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सिफारिश की है। ये गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। अभी केवल 27% आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है। यह खुराक लेना सभी के लिए कंपलसरी है। बता दें कि इस बैठक में स्वास्थ्य, आयुष, औषधि विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल तथा टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के अध्यक्ष एन एल अरोड़ा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।