logo

कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटों में 1 मौत, आंकड़ा पहुंचा 5012, केरल में सबसे अधिक मामले

covid_today_update_6_june.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत में कोरोना महामारी से बीते 24 घंटों में कुल 1 की मौत हुई है। देश में अब 5012 सक्रिय केस सामने आए हैं। कोरोना से 1 मौत राजस्थान में हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5012 हो गए हैं। इस समय गुजरात में 746, महाराष्ट्र में 340, दिल्ली में 557, तमिलनाडु में 155, पश्चिम बंगाल में 747, कर्नाटक में 277, उत्तर प्रदेश में 255 और केरल में 1043 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। बता दें कि देशभर में कोरोना के बीते 24 घंटों में 596 मामले घटे हैं।
बीते 24 घंटों में देशभर में 1 की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान में एक 20 वर्षीय पुरुष, जिसे मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम (MODS), तीव्र श्वसन संकट सिंड्रोम (ARDS), कोविड तथा मिर्गी का इतिहास था उसकी मृत्यु हुई है। 

क्या हैं नए कोरोना वेरिएंट के लक्षण
कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैलता है और अत्यधिक परिवर्तनशील है। इस बात की पुष्टि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने की है। इसके सामान्य लक्षणों में शरीर में दर्द, बुखार, खांसी, भूख न लगना, थकान, नाक बहना, गले में खराश और सिरदर्द शामिल हैं।

 

Tags - Latest Corona News Corona Updates latest Corona Updates in Hindi Covid News in Hindi latest Covid Updates Covid news Covid Updates in Hindi Covid News Updates today Covid Update Latest Coronaviris News Latest Updates Latest News Latest health