logo

राजस्थान में भीषण 7 बच्चों समेत 11 की मौत; खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

्देो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान के दौसा से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 8 लोग घायल हुए हैं। हादसा राजस्थान के सालासर बालाजी मंदिर से लौटते वक्त एक पिक अप वैन की कंटेनर से टक्कर होने की वजह से हुआ। पिक अप वैन में 20 से ज्यादा श्रद्धालु बैठे थे। ये सभी यूपी के एटा जिले के असरौला के बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसा वापी थाना क्षेत्र में रात साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ। कंटेनर से टक्कर होने की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।


9 श्रद्धालुओं की हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंटेनर ने पिक अप वैन को पीछे से टक्कर मारी है। पिकअप में 20 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 12 की मौत हुई है। जबकि 8 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वहीं, 2 को दौसा हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में एडमिट कराया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, "दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"