logo

बड़ी खबर : कोलकाता से 2 आतंकवादियों को किया गया गिरफ्तार, ISIS से जुड़े होने की आशंका

arrest11.jpg

डेस्क:
कोलकाता पुलिस के STF की टीम ने उग्रवादी गतिविधियों के संदेह में 2 युवकों को गिरफ्तार किया। बीती रात टीम ने हावड़ा जिले में छापा मारा और आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया फिर उसके बताने पर दूसरे की गिरफ्तारी की गई। इनके आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने की आशंका है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। इनमें से एक एमटेक इंजीनियर बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में ISIS के पदाधिकारियों के संपर्क में था।