द फॉलोअप डेस्क
देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों में इजाफा होने लगा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की अहम बैठक कर रहे है। बैठक जारी है। यह बैठक भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर चल रहा है। जानकारी के अनुसार बैठक 3:05 मिनट तक चलेगी। वहीं पीएम के कॉन्फ्रेंस से पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोविड संक्रमित पाए गए है। उन्हें तुरंत दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। वहीं उनके साथ 21 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

1300 कर्मचारियों-अधिकारियों का हुआ कोविड टेस्ट
बता दें कि पीएम के कॉन्फ्रेंस में सुरक्षा को लेकर सभी अधिकारियों का कोविड जांच किया गया। इनमें कुल 1300 कर्मचारियों-अधिकारियों का कोविड टेस्ट हुआ। इनमें डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। नौसेना प्रमुख को मिलाकर 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। किसी में गंभीर लक्षण नहीं हैं। बता दें कि पीएम 3:15 बजे 11वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन के कोच में ही PM बच्चों से बात भी करेंगे।

वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री दोपहर 3.15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन के कोच में ही PM बच्चों से बात भी करेंगे। PM आज सुबह 9.25 बजे दिल्ली से विशेष विमान के जरिए भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट आए। यहां से 9.30 बजे हेलिकॉप्टर से लाल परेड मैदान के हेलीपैड पहुंचे। यहां से कार से सुबह 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। कॉन्फ्रेंस में PM 5 घंटे रहेंगे। पीएम के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी भोपाल पहुंचे हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT