logo

नेताजी : सुभाष चंद्र बोस की इंडिया गेट पर लगेगी 25 फीट ऊंची ग्रेनाइट प्रतिमा, तेलंगाना से आएगा पत्थर

सुभाष चंद्र बोस की इंडिया गेट पर लगेगी  25 फीट ऊंची ग्रेनाइट प्रतिमा, तेलंगाना से आएगा पत्थर

दिल्ली:

नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास दशकों से अनवरत जलने वाली अमर जवान ज्योति को हमेशा के लिए बुझा दिया गया है। अब वहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। यह खबर फॉलोअप ने कल ही दी थी। इंडिया गेट पर स्थापित होगी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा, पीएम मोदी ने किया एलान। आज खबर है कि कि यह प्रतिमा 25 फीट ऊंची होगी और इसका निर्माण ग्रेनाइट पत्थर से किया जाएगा।

 

 

 

देश मना रहा नेताजी की 125वीं जयंती 

पिछले दिन ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जायेगी। ये उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा। गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस पहले कांग्रेस के अहम सदस्य थे। वे कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे लेकिन साल 1940 के बाद उनका अहिंसा से आजादी पाने के विचार से मोहभंग हो गया। उन्होंने रास बिहारी बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज की सदस्यता ली। संगठन को पुनर्गठित किया। जापान और जर्मनी की सहायता से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ युद्ध लड़ा। उनका निधन आज भी एक रहस्य है। 

 

संस्कृति मंत्रालय ने तैयार की डिजाइन

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्वैत गडनायक ने आज विस्तार से इस संबंध में जानकारी दी है। बताया कि यह प्रतिमा 25 फीट ऊंची होगी और इसका निर्माण ग्रेनाइट पत्थर से किया जाएगा। यह प्रतिमा रायसीना हिल से स्पष्ट नजर आएगी। और इस प्रतिमा के लिए पत्थर तेलंगाना से लाया जाएगा। इसकी डिजाइन संस्कृति मंत्रालय ने तैयार की है। इस खबर को सुनकर जर्मनी में रहने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस ने खुशी ज़ाहिर की है। मुझे कहना होगा कि देर आए दुरुस्त आए। बोस ने कहा भारत की आर्थिक मजबूती उनका सपना था। उन्होंने देश के आजादी हासिल करने से पहले ही योजना आयोग गठित कर दिया था।