logo

पटना : मूर्ति विसर्जन के दौरान पटना में 3 की डूबने से मौत, जलपाईगुड़ी में 8

BAAD.jpg

रांचीः
पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक गंगा में डूब गये, जिससे तीनों युवकों की मौत हो गयी है। घटना नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर घाट की है। सबलपुर घाट पर नंदलाल छपरा से मूर्ति विसर्जन करने के लिए करीब 30 से 40 लोग एक साथ चले थे। जैसे ही माता की मूर्ति को लेकर गंगा की गहराई में उतरे, ठीक वैसे ही तीन युवक गंगा की गहराई में डूब गए। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। इसके स्थानीय मछुआरों की सहायता से उन तीनों युवकों को खोज निकाला। शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। 


8 लोगों की मौत 
इधर बंगाल के जलपाईगुड़ी माल नदी में बुधवार की रात अचानक आई बाढ़ के कारण मूर्ति विसर्जन के लिए गए 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। कहा जा रहा है कि देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए नदी के किनारे भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे।  घटना मालबाजार में रात करीब साढ़े नौ बजे की है। अधिकांश नदियों की तरह माल नदी में भी हिमालय की तलहटी में भारी बारिश होने पर बाढ़ आ जाती है। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त कलिम्पोंग पहाड़ियों में भारी बारिश हो रही थी। भक्तों को नदी की ऊपरी धारा में जल स्तर में वृद्धि के बारे में पता नहीं था। लपाईगुड़ी के SP देवर्षि दत्ता ने बताया कि अभी 20-25 लोग लापता हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।


नदी में अचानक आ गई बाढ़ 
जानकारी के मुताबिक देर शाम लोग माल नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। इस दौरान नदी में तेज बहाव आ गया, मूर्ति विसर्जन के लिए पानी में घुसे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन ने JCB की मदद से लोगों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया है।