logo

अहमदाबाद : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान बेकाबू हुए 3 हाथी, मची अफरा-तफरी 

hathi_rath_yatra.jpg

द फॉलोअप डेस्क

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक हाथी बेकाबू हो गया, जिससे यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागते नजर आए। यह हाथी 17 हाथियों के समूह में सबसे आगे चल रहा था। स्थिति पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद तीन हाथियों, दो मादा और एक नर को यात्रा से हटा दिया गया। अब रथ यात्रा में कुल 14 हाथी शामिल रहेंगे।
यह रथ यात्रा जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई और शाम तक यात्रा पूरी कर यही वापस लौटेगी। सुबह 7 बजे यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पारंपरिक पाहिंद विधि के जरिए शुरुआत की। इससे पहले सुबह 5 से 6 बजे के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया, जिसके बाद रथ के आगे स्वर्ण झाड़ू से मार्ग की सफाई की गई।

रथ यात्रा से पहले सुबह 4 बजे मंदिर में मंगला आरती हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। यात्रा के अंत में रात करीब 8:30 बजे भगवान पुनः मंदिर लौटेंगे।

 

Tags - Jagannath rath yatra Ahmedabad The Uncontrollable Elephant in Jagannath rath yatra Jagannath rath yatra Ahemdabad latest news Viral video Jagannath rath yatra Jagannath rath yatra Ahemdabad Viral video latest Viral video news Viral Video news Vira