logo

दिल्ली : जनता को मोदी सरकार की 3 बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता और फ्री राशन सहित ये मिला

modi12.jpg

दिल्ली:
नरेंद्र मोदी सरकार( Narendra Modi govt) ने त्योहार से पहले बुधवार के कैबिनेट बैठक (cabinet meeting) में 3 बड़े फैसले लिए हैं। इस बैठक में लिए गए फैसले सरकारी कर्मचारियों, गरीबों से लेकर आम लोगों के लिए खुशखबरी वाले हैं। सरकार ने एक तरफ सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते का इजाफा (dearness allowance hike) का ऐलान किया है। वहीं गरीबों को मुफ्त अनाज देने कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को 3 और महीने तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही आम लोगों की रेल यात्रा को सुखमय बनाने के लिए 10 हजार करोड़ की लागत से नई दिल्ली,अहमदाबाद और सीएसएमटी-मुंबई रेल स्टेशनों के पुनर्विकास को मंत्रिमंडल की मंजूरी (Cabinet nod for redevelopment of railway stations) दी।

केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए डीए में 4 फीसदी
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुए बैठक में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए डीए में 4 फीसदी की है। यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत स्वीकृत फार्मूले पर आधारित है। इससे महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। यह बढ़ोतरी जुलाई से लेकर दिसंबर 2022 के लिए है।


गरीबों को मुफ्त अनाज देने की अवधि में बढ़ोतरी
इसके साथ ही सरकार ने बुधवार को गरीबों को मुफ्त अनाज देने कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को 3 और महीने तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इस पर 44,700 करोड़ रुपये की लागत आएगी। माना जा रहा है कि महंगाई से गरीबों को कुछ राहत देने के अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।

दस हजार करोड़ की लागत से रेल स्टेशनों के पुनर्विकास
केंद्र सरकार ने इसके साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुंबई की छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अभी कुल 199 रेलवे स्टेशन के पुनर्निमार्ण का कार्य भी चल रहा है, लेकिन अभी 50 लाख से ज़्यादा फुटफॉल वाले स्टेशनों पर अभी फोकस कर रहे हैं।