द फॉलोअप डेस्क
बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के बीच नेपाल के रास्ते बिहार में 3 आतंकियों की एंट्री हुई है। इनमें एक आतंकी का नाम हसनैन अली बताया जा रहा है जो कि रावलपिंडी पाकिस्तान का निवासी है। वही दूसरा आतंकी आदिल हुसैन है, जो उमरकोट पाकिस्तान का निवासी है। जबकि तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान है, जो बहावलपुर पाकिस्तान का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद जुड़े हैं। .jpeg)
बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकियों के घुसने के बाद पुरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं जांच के आदेश दे दिए गए हैं। और नेपाल से सटे बिहार के सभी जिलों में भी बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों जैसे कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।