logo

Gujrat : BSF ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 6 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा,  11 नौका जब्त

PAKISTAN.jpg

अहमदाबाद: 

समुद्री सीमा के जरिये घुसपैठ की कोशिशों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान 6 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। सीमा सुरक्षा बल ने ये कार्रवाई की। गौरतलब है कि गुजरात के हरामी नाला क्षेत्र में पाकिस्तानी मछुआरे नौकाओं के जरिये भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिशों में लगे थे। नौका को जब्त किया गया है। 

बीएसएफ ने 11 नौकाओं को किया जब्त
सीमा सुरक्षा बल ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि गुजरात के हरामी नाला में कल पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं तथा मछुआरों की घुसपैठ की कोशिशों का पता चला था। सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 300 वर्ग किमी के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 11 नौकाएं जब्त की गई।