logo

UP : फिरोजाबाद में घर में आग लगने से परिवार के 6 लोगों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

up.jpg

फिरोजाबाद:
यूपी के फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां  कस्बा पाढ़म में मंगलवार देर रात आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल है। जानकारी के अनुसार कस्बा पाढ़म के मुख्य बाजार में रमन राजपूत के बेसमेंट में फर्नीचर दुकान में आग लग गई। आग इतनी बढ़ गई की उसके लपटों ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल की टीम को इस बात की जानकारी दी। 3 घंटे से ज्यादा के भारी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शार्ट सार्किट बताया जा रहा है। वहीं इस मामले पर सीएम योगी अदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। 


सीएम ने दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां लगी
कस्बा पाढ़म के मुख्य बाजार में रमन राजपूत अपने तीन मंजिले मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। जहां बेसमेंट में फर्नीचर और  इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार होता है। जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर उनका और दो बेटों का परिवार रहता है। आग लगने के बाद रमन राजपूत और उनका एक बेटा ही केवल घर से बाहर आ पाए। जबकि बाकी के परिजन ऊपर ही फंस गए। आग की लपटे देखकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम के करीब 7 गाड़ियां लगी।  सूचना मिलने पर डीएम व एसएसपी के साथ शिकोहाबाद व जसराना सर्किल का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। फायर विभाग के कर्मचारी देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।