logo

अजब-गजब : 70 साल के ससुर ने 28 साल की बहू से रचाई शादी, तस्वीर वायरल

up_anokhi_shadi.jpg

डेस्क:
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़की और बुजुर्ग शादी के बंधन में बंधे है। कहा जा रहा है कि बुजुर्ग लड़की का ससुर है। जहां हमारे समाज में ससुर को पिता का दर्जा दिया गया है। ऐसे में अगर कोई ससुर अपनी ही बहू से शादी कर ले तो हैरानी तो होगी। मामला उत्तरप्रदेश का है।  यहीं यह अनोखी शादी हुई है। शादी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सबका बस एक ही सवाल है कि ऐसा भी भला हो सकता है। वहीं कई लोग इस शादी को प्यार तो कई मजबूरी वहीं कई तो इसे समाज का दवाब में लिया गया फैसला बोल रहे है। यह शादी सच में चौंकाने वाली है। हालांकि द फॉलोअप इस शादी की पुष्टि नहीं करता है। 


पहली पत्नी की 12 साल पहले हुई मौत
दरअसल उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक 70 साल के बुजुर्ग शख्स ने अपनी 28 साल की बहू से शादी कर ली। मामला गोरखपुर जिले के छपिया उमरो गांव का है। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हर कोई इस शादी से अचंभित है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग का नाम कैलाश यादव है और लड़की का नाम पूजा है। पूजा कैलाश के तीसरे बेटे की बहू है। कैलाश बड़हलगंज थाने में चौकीदार के तौर पर काम करता है। उसकी पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उस शादी से उसके 4 बच्चे थे। जिसमें से तीसरे बेटे की पूजा पत्नी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पूजा के पति की मौत हो गई। जिसके बाद वह काफी गुमसुम रहने लगी थी।  यह भी बात सामने आई है कि कैलाश ने अपनी विधवा बहू पूजा की दूसरी शादी करवा थी। लेकिन शादी ज्यादा नहीं चली। इसके बाद वह घर लौट आई और अपने पहले पति के घर रहने लगी।
दोनों की राजामंदी से हुई शादी
कैलाश ने इसी बीच आस-पड़ोस या गांव में किसी को बताए बिना चुपचाप पूजा से शादी कर ली और फोटो वायरल होने के बाद लोगों को इस बारे में पता चला। खबरों के मुताबिक बड़हलगंज थाने के चौकीदार कैलाश यादव ने अपनी बहू पूजा के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। शादी दोनों की राजामंदी के साथ हुई है। इस समय यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय है। 


ससुर ने किया रिश्तों को तार-तार
वहीं तस्वीर वायरल होने के बाद कुछ लोग कह रहे है कि ससुर ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है,। उसे ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पति की मौत के बाद पूजा अकेली पड़ गई थीं। उसकी शादी किसी और से हुई थी लेकिन उसे वह परिवार पसंद नहीं था इसलिए वह अपने पति के घर लौट आई। यहां वह अपने ससुराल वालों से शादी करने के लिए राजी हो गई और समाज की परवाह किए बिना शादी हो गई।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT