logo

Crime : मा'र'पी'ट के आरोप में झारखंड के 71 मजदूर केरल के जेल में बंद, मंत्री तक पहुंचा मामला

मा'र'पी'ट के आरोप में झारखंड के 71 मजदूर केरल के जेल में बंद, मंत्री तक पहुंचा मामला

रांचीः
झारखंड के 71 मजदूर केरल के एर्नाकुलम जिले के एक जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर क्रिसमस के दिन से जेल में बंद है। झारखंड सरकार के संज्ञान में यह बात आ गई है। राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने केरल सरकार से बात कर मजदूरों को छुड़वाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने के आरोप में मजदूर जेल में बंद हैं। सभी मजदूर ‘काइटेक्स’ कंपनी में काम करते हैं। मजदूरों के खिलाफ कुन्नाथुंडु थाने में मामला दर्ज किया गया है। कुल 173 मजदूरों को अभियुक्त बनाया गया है़ इसमें 71 झारखंड के है़ं। 


25 दिसंबर को हुआ था विवाद 
पुलिस के मुताबिक 25 दिसंबर को झाक्कमबलम इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां  मजदूर नशे में आपस में भिड़ गये।  पुलिस से भी मजदूर उलझ गये थे। मजदूरों ने 3 जीप को भी जला दिया था जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जिसके बाद मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है। ‘काइटेक्स’ कंपनी के मैनेजिंग डाइरेक्टर साबू जोसफ ने बताया कि बिना किसी सबूत 164 प्रवासी मजदूरों को गिरफ्तार किया गया़ है।  कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए मजदूरों को टारगेट किया जा रहा है।


23 लोग मारपीट में शामिल थे
साबू जोसफ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सिर्फ 23 लोग मारपीट में शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि जो दोषी हैं, वह नशे के कारण अनियंत्रित हो गये थ़े। इसकी जांच होनी चाहिए़। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को जल्द श्रमिकों तक मदद पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।