द फॉलोअप डेस्क
भारत में अधिकतर लोग अपने प्रेम या रोमांटिक जिंदगी से संतुष्ट हैं। वैलेंटाइन डे से पहले 30 देशों में किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि 84 प्रतिशत भारतीय जिंदगी में प्यार को महसूस कर रहे हैं। वहीं 83 प्रतिशत भारतीय अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संबंधों को लेकर संतुष्ट हैं। अपने रोमांटिक जिंदगी से 76 प्रतिशत भारतीय संतुष्ट हैं। पूरी दुनिया में रोमांटिक जिंदगी से सर्वाधिक संतुष्ट भारतीय ही हैं। 'लव लाइफ सैटिस्फैक्शन 2025' सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार रामांटिक जीवन से सर्वाधिक संतुष्ट देशों में भारत और मैक्सिको 76 प्रतिशत, चीन और थाइलैंड 75 प्रतिशत इंडोनेशिया
हैं, वहीं जापान में सबसे कम 37 प्रतिशत रामांटिक जीवन से संतुष्ट हैं। कोलंबिया और पेरू में 86 प्रतिशत लोग प्यार महसूस करते हैं। भारत में 84 प्रतिशत लोग प्यार महसूस करते हैं। जापान में सबसे कम 51 प्रतिशत प्यार महसूस करते हैं। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संबंधों से थाइलैंड में 92 प्रतिशत, नीदरलैंड में 91 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं। भारत के 83 प्रतिशत लोग जीवनसाथी या पार्टनर से संबंधों से संतुष्टि है। जापान में 69 और दक्षिण कोरिया में केवल 68 प्रतिशत लोग जीवनसाथी या पार्टनर से संतुष्ट हैं। सर्वेक्षण कंपनी इप्सोस के इस सर्वे में 30 देशों में 23,765 शामिल हुए। इनमें से भारत में दो हजार से अधिक लोग शामिल हैं।