बिहार:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्रात चौधरी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को नए भारत के शिल्पकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर उन्होंने सभी बिहारवासियों को भी शुभकामनाएं दीं।और मुख्यमंत्री ने क्या कहा सुनते है....
नए भारत के शिल्पकार को #जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। ????????
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 17, 2026
विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज का दिन विशेष है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का जन्मदिवस है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित… pic.twitter.com/S4DJTUiPWp
सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से सभी प्रखंडों और विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

कायाकल्प अभियान से विकास को मिलेगी गति
सम्रात चौधरी ने आगे कहा कि मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसके जरिए विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी, स्वच्छता बढ़ाई जाएगी और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता व पहुंच को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ व सफल जीवन तथा विकसित भारत-समृद्ध बिहार के संकल्प को मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने इस संदेश के साथ एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वे बिहार सरकार के बैनर के सामने बैठकर ये घोषणाएं कर रहे हैं।