द फॉलोअप डेस्क
देश में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। अबतक इस वायरल ने 9 लोगों की जान ले ली है। वहीं वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र को देखने को मिल रहा है। यहां अब तक H3N2 से पीड़ित 58 मरीज हैं। H3N2 इन्फ्लुएंजा के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिंदे आज स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे।

H3N2 वायरस के लक्षण
आपको बता दें कि आईसीएमआर ( ICMR), देश भर में अपने वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरीज के नेटवर्क के जरिए वायरस से होने वाली बीमारियों पर नजर बनाएं रखता है। आईसीएमआर में महामारी विज्ञान की प्रमुख डॉ निवेदिता के मुताबिक 15 दिसंबर से अब तक 30 वीआरडीएलएस के डाटा ने इंफ्लूएंजा ए एच2एन2 ( H3N2) के मामलों की संख्या में तेजी रिकॉर्ड की है। ICMR के मुताबिक अस्पताल में भर्ती ए3एन2 ( H3N2) मरीजों में 92 फ़ीसदी मरीजों में बुखार, 86 फ़ीसदी मरीजों को खांसी, 27 फ़ीसदी को सांस फूलना, 16 फ़ीसदी को घबराहट की समस्या देखी गई। इसके अलावा आईसीएमआर ने निगरानी में पाया गया कि ऐसे ही 16 फ़ीसदी रोगियों को निमोनिया था और 6 फ़ीसदी लोगों को दौरे पड़ते थे। आईसीएमआर के मुताबिक ( H3N2) वायरस से पीड़ित पेशेंट में से लगभग 10 फ़ीसदी रोगियों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है और 7 फ़ीसदी को आईसीयू में देखभाल की जरूरत होती है।

ऐसे करें बचाव
नियमित रूप से हाथ धोने और सार्वजनिक जगह पर हाथ मिलाने और थूकने से बचे
आंख और नाक को छूने से बचें
खांसते समय मुंह पर और नाक को कवर कर लें
घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का लगाना जरूरी है
प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें
तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें
बॉडी पेन या बुखार होने पर पेरासिटामोल लें
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT