logo

अमृतसर : लड़के से तंग आकर लड़की ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा-“तंग आ गई हूं मैं”

amritsar.jpg

अमृतसर:

 

पंजाब के अमृतसर में 20 वर्षीय लड़की ने एक लड़के से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले लड़की ने सुसाइड नोट में उस लड़के के जिक्र किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरु कर दी है। आरोपी की पहचान कर्मपुरा नवी आबादी निवासी आशू के रूप में हुई है।

ब्यूटी एवेन्यू में घर पर काम करती थी
मृतका के पिता रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी घर में सबसे छोटी थी। वो ब्यूटी एवेन्यू में घर में काम किया करती थी और वहीं रहा करती थी। इसी दौरान पास का एक लड़का उनकी बेटी को परेशान किया करता था और कई बार आरोपी लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का भी प्रयास किया करता था। उनकी बेटी आशू के कारण बहुत परेशान रहने लगी थी। युवती ने कई बार आशू को समझने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माना। अंत में परेशान युवती ने ब्यूटी एवेन्यू में पंखे के हुक से लटक आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घर की मालकिन ने लटका देखा शव
मृतका के पिता रणजीत सिंह ने यह भी बताया कि युवती को सबसे पहले ब्यूटी एवेन्यू के घर की मालकिन ने देखा था। जब वह घर की पहली मंजिल पर गई तो वहां कमरे के बाथरूम के अंदर पंखा लगाने के लिए लगे हुक से लड़की ने फंदा लगाया। जब तक उसे उतारा गया, वह मर चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौप दिया है।