logo

उत्तराखंड : टिहरी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत और कई घायल

tehri6666666666.jpg

द फॉलोअप डेस्क

उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस चंबा–ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागणी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से 14 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस घनसाली के घुत्तू से देहरादून जा रही थी। रास्ते में अचानक नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई और घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया।


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बस में करीब 20 यात्री सवार थे और सभी तीर्थयात्रा पूरी कर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि समय रहते एंबुलेंस भेज दी गई, जिससे सभी घायलों का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सड़क संकरी होने और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से बस पलटी। गनीमत रही कि वाहन खाई में गिरने से बच गया।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country