logo

दर्दनाक रोड हादसा : तेज रफ्तार कार ने दुकान पर खड़े लोगों को रौंदा, 3 की मौत; यहां हुई घटना 

ACCIDENT_320.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज–लखनऊ मार्ग पर सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में घुस गई और वहां खड़े चार लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज रायबरेली एम्स में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा।


हादसे के दौरान दुकान पर कई लोग मौजूद थे। मौके पर ही मधु सोनकर की मौत हो गई, जबकि अरविंद और शिल्पा समेत अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो हादसे की भयावह तस्वीर बयां कर रहा है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे ऐसे हादसे बार-बार होते रहते हैं। इस दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country