logo

महाराष्ट्र : 3 मंजिला इमारत भरभरा कर गिरा, एक की मौत..22 लोग जख्मी  

WhatsApp_Image_2022-06-09_at_5_00_58_AM.jpeg

मुंबई:
मुंबई में बुधवार देर रात एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। मुंबई के बांद्रा अंतर्गत शास्त्रीनगर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत भरभरा कर जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में एक मजदूर के मरने जबकि 22 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान बिहार के कटिहार जिले के निवासी के रूप में की गयी है।


17 लोगों में 16 लोग जख्मी 
मुंबई पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि बांद्रा के शास्त्री नगर की एक इमारत बुधवार को रात सवा बारह बजे गिर गयी। यह इमारत ग्राउंड फ्लोर समेत कुल 3 फ्लोर की थी। ग्राउंड फ्लोर के सभी लोग सुरक्षित है वहीं पहली मंजिल पर मौजूद 6 लोगों को मामूली चोट लगी है। जबकि दूसरी मंजिल पर मौजूद 17 लोगों में 16 लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।


बांद्रा भाभा अस्पताल में भर्ती करवाया गया 
जानकारी के मुताबिक 19 लोगों को मुंबई स्थित बांद्रा भाभा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसमें से 1 की मरने की खबर है। और 17 को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। एक व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती है। यह जानकारी एनआई बांद्रा भाभा अस्पताल के एएमओ डॉ पूर्वा ने दी।