logo

पेट्रोल पंप पर सफाई कर रही महिला को कार ने कुचला, वायरल वीडियो देख लोग हुए आक्रोशित

cat0321.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
तमिलनाडु से सामने आया एक दर्दनाक हादसा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला पेट्रोल पंप की सफाई कर रही थी, तभी एक Hyundai Creta कार ने अचानक उसे रौंद दिया। यह मंजर इतना भयावह है कि देखने वालों की रूह कांप गई।
बताया जा रहा है कि यह हादसा पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि महिला झाड़ू से कचरा इकट्ठा कर रही थी, तभी एक सफेद Creta, जो ईंधन भरवा चुकी थी, बिना ध्यान दिए आगे बढ़ती है और सीधे महिला पर चढ़ जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि ड्राइवर को महिला की मौजूदगी का अंदाज़ा नहीं था, और उसी लापरवाही में यह हादसा हो गया।    


घटना के बाद मचा हड़कंप
जैसे ही कार महिला पर चढ़ी, पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया। एक कर्मचारी तुरंत दौड़ा और ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए जोर से चिल्लाया। पहले तो ड्राइवर को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन स्थिति स्पष्ट होते ही उसने गाड़ी रोक दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को बाहर निकाला और मदद की कोशिश की।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, लोग बोले- ‘ड्राइविंग के लायक नहीं है ये’
इस हृदयविदारक वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हादसे पर नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, "इतनी बड़ी महिला नजर नहीं आई इसे? आंखें बंद थीं क्या?" वहीं, एक अन्य ने कहा, "ऐसे लापरवाह लोगों से ड्राइविंग लाइसेंस क्यों नहीं छीना जाता?" कुछ लोगों ने ड्राइवर के ‘ब्लाइंड स्पॉट’ में महिला होने की बात भी कही, लेकिन अधिकांश का मानना है कि थोड़ी सी सतर्कता से यह हादसा रोका जा सकता था।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest